फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए खबर

Mon, 01 Sep 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार का दिन मोटर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए खास रहा। टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर से द सोलो चैलेंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चैंपियनशिप सारंगपुर के पास बने विशेष ट्रैक पर हुई।
विज्ञापन


शनिवार को मोटर साइकिल वर्ग में रेस हुई थी। वहीं, रविवार को (फोर व्हीलर) स्पोर्ट्स कार की चैंपियनशिप हुई। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, जयपुर, शिमला, दिल्ली, बंगलुरु और शिमला से 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फिलिपोज ने बाजी मारी
फोर व्हीलर में दिल्ली केफिलिपोज मथाई ने बाजी मारी। मथाई ने मोडिफाई कैटेगिरी में हिस्सा लेते हुए (398.519) सेकेंड का समय निकालकर राउंड 1 के विजेता रहे। बंगलुरु के राहुल (409.763) सेकेंड लेकर दूसरे स्थान, शिमला के परमिंदर ठाकुर (411.827) सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


उधर, वुमन कैटेगिरी में बानी यादव विजेता रहीं। जबकि, द सोलो चैलेंज चैंपियनशिप का दूसरा राउंड जयपुर में नवंबर में होगा। वहीं तीसरा और अंतिम राउंड बुध इंटरनेशनल सर्किट नोएटा में जनवरी 2015 में होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें