फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन विद्यालय का चैंपियनशिप पर कब्जा

Sun, 17 Nov 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप पर लगातार सातवीं बार भवन विद्यालय के धुरंधरों का कब्जा रहा। पंचकूला सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में आयोजित 19वीं जिला रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्रों ने जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया। इस चैंपियनशिप में जिले के चार स्कूलों के टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


स्केटिंग कोच सत्यवान सोनी ने बताया कि लगातार सातवीं बार जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में भवन विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके लिए 24 दिसंबर से 1 नवंबर तक यमुनानगर में होने वाले सुशील कुमार मेमोरियल हरियाणा स्टेट रोलर हॉकी चैंपियनशिप के लिए दोनों टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी हॉल में 19-21 सितंबर को कुरुक्षेत्र स्टेडियम में आयोजित नेशनल रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप में स्कूल के जूनियर कैटेगरी के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर पचास हजार नगद पुरस्कार हासिल किया था।

लड़कों के जूनियर आयु वर्ग में, भवन विद्यालय की टीम ने हंसराज पब्लिक स्कूल को 13-0, से सब जूनियर आयु वर्ग में, भवन विद्यालय ए की टीम ने भवन विद्यालय बी की टीम को 8-0, से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें