ग्रास रूट से युवा टैलेंट को उभारने के उद्देश्य से पूर्व क्रिकेटर और कप्तान बिशन सिंह बेदी पूरी तरह से डट गए हैं।
ट्राइसिटी से युवा क्रिकेटराें को तराशने के लिए बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट (बीबीसीसीटी) और युवराज सिंह सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (वाइएससीआई) की ओर से रविवार को सेेक्टर-26 स्थित एलआईसी ग्राउंड में ट्रायल हुए।
ट्रायल अंडर 14,16,19 कैटेगिरी को लेकर दोपहर 2.30 बजे रखे गए थे। इसको लेकर युवा क्रिकेटराें में इस कदर जोश दिखाई दिया कि दोपहर की गर्मी भी उनके हौंसले पस्त नहीं कर पाई।
वह 2.30 बजे से पहले ही काफी संख्या में ग्राउंड में पहुंचने शुरू हो गए थे। इस मौके पर बेदी ने कहा कि आजकल हर कोई क्रिकेटर बनना चाहता है। इसके चलते क्रिकेट ट्रायल को रखा है।
बेदी के अनुसार, वह आज से नहीं पिछले 22 सालाें से इसी प्रयास में जुटे हैं। बीच में 5 सालाें से घुटने की परेशानी की वजह से टैलेंट हंट का काम रुक गया था, लेकिन अब पूरे जोश से दोबारा से इस काम में जुट गया हूं।
ट्रायल के बाद कैंप हिमाचल
बेदी ने बताया कि यहां पर ट्रायल के दौरान कुछ टैलेंटेड खिलाड़ियाें को चुना जाएगा। जिनका कैंप हिमाचल में लगाया जाएगा। कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इनको सितंबर में इंग्लैंड लेकर जाएंगे।