फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले BCCI का खिलाड़ियों को अनोखा फरमान

Sat, 22 Mar 2014 04:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-7 अगले महीने से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले बीसीसीआई के एक फरमान ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट की नियामक संस्था बीसीसीआई ने आईपीएल के सभी घरेलू खिलाड़ियों के लिए घरेलू टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य कर दिया है।

बीसीसीआई ने अपनी संबद्ध 27 इकाइयों को एक सर्कुलर भेज कर स्पष्ट किया है कि सभी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल से पहले अपनी संबंधित फ्रेंचाइजियों के अभ्यास शिविर का हिस्सा बनने के बजाय मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL के नाम पर टूर्नामेंट से हट नहीं सकते

बोर्ड ने अपने इस निर्णय से सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को अवगत करा दिया है। पांच जोनों का टी-20 टूर्नामेंट 30 मार्च से पांच अप्रैल तक खेला जाना है।

बीसीसीआई के महाप्रबंधक रत्नाकर शेट्टी ने कहा, "हमने सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को बता दिया है कि कोई भी खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों के लिए जोनल टी-20 टूर्नामेंट को छोड़ नहीं सकता है।"

दूसरी ओर आईपीएल की एक टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने कहा, "हम चाहते थे कि सत्र शुरू होने से कम से कम तीन सप्ताह पहले सभी खिलाड़ी हमारे साथ जुड़ जाएं लेकिन अगर दूसरे नजरिये से देखें तो यह अच्छा ही है क्योंकि सभी खिलाड़ी प्रतिस्पर्धी मैच खेल चुके होंगे।" अगले महीने 16 अप्रैल से यूएई में आईपीएल के पहले चरण के मैच खेले जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें