डिस्ट्रिक्ट यूथ अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देहरादून का वेल्हम स्कूल दोहरे खिताब के करीब पहुंच गया है।
वेल्हम ब्वॉयज और वुडस्टॉक के बीच हुआ मैच
वहीं एशियन स्कूल और आर्यन स्कूल भी खिताबी दौर में जगह बनाने में सफल रहे। आर्यन स्कूल में गुरुवार को बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वेल्हम ब्वॉयज और वुडस्टॉक स्कूल के बीच खेला गया।
विजय के 16 अंकों की बदौलत वेल्हम ब्वॉयज ने 47-35 के अंतर से जीत दर्ज की। वुडस्टॉक के जेयो ने 10 अंक हासिल किए।
दूसरे सेमीफाइनल में एशियन स्कूल ने दून स्कूल को 27-15 से शिकस्त दी। एशियन स्कूल के शिव ने 7 और दून स्कूल के नचिकेत ने 5 अंक जुटाए।
साराह ने जुटाए 14 अंक
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी को 38-7 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। वेल्हम गर्ल्स की साराह ने 14 अंक जुटाए।
दूसरे सेमीफाइनल में आर्यन स्कूल ने जसवंत मॉर्डन स्कूल को 24-15 से शिकस्त दी। आर्यन स्कूल की छन्नी ने 14 और जसवंत मॉर्डन स्कूल की अदिति ने 10 अंक हासिल किए।