फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी जीत से दिल्ली ने किया धमाकेदार आगाज

Sun, 22 Jun 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित प्रथम सेंट्रल जोन अंतरराज्यीय बाल बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन दिल्ली का दबदबा रहा। दिल्ली ने पहले दिन दो मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन


दिल्ली ने झारखंड को दी करारी शिकस्त
बाल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थूवाला में पुरुष वर्ग के पहले मैच में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 29-7, 29-2 और दूसरे मैच में दिल्ली ने झारखंड को 29-6, 29-8 से शिकस्त दी।

तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 29-19, 29-5 से हराया। महिला वर्ग के पहले मैच में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 29-27, 19-29, 29-24 और दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को 29-6, 29-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन यूको बैंक के सीनियर मैनेजर पीके सिंघल और राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य डीसी गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर बाल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजा राव, इसरार अहमद, राजू, घनश्याम शर्मा, बाला, विशल सक्सेना आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें