चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन द्वारा शहर में विरसा संभाल गतका मुकाबलों की शृंखला के अंतर्गत तीसरा आत्मजीत सिंह यादगारी गतका शिविर संपन्न हो गया। यह गतका कप स्वर्गीय काका आत्मजीत सिंह बहुदीनपुर जिला जालंधर की याद में करवाया गया।
आत्मजीत सिंह विशेषज्ञ गतकेबाज, कविशर, घुड़सवार और कीर्तन करने वाले थे जो महज 11 वर्ष की आयु में ही दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में चल बसे। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में करवाये इस गतका कप दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा राज्य से 12 गतका टीमें महिला एवं पुरुष ने गतका प्रदर्शनियों के दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों को जंग-जू करतब दिखाकर शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस गतका टूर्नामेंट में बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा लुधियाना, माता साहिब कौर गतका अखाड़ा, लुधियाना, इंटरनेशनल सिक्ख मार्शल आर्ट गतका अखाड़ा पटियाला, बाबा जोरावर सिंह जीत गतका अखाड़ा फतेहगढ़ साहिब, अकाल सहाय गतका अखाड़ा लुधियाना, अकाल खालसा स्पोर्ट्स क्लब जालंधर, चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन, बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अकादमी, सनौर, जिला गतका एसोसिएशन मोहाली, जिला गतका एसोसिएशन पिंजौर, बाबा संगत सिंह गतका अखाड़ा, मोरिंडा और इंटरनेशनल सिक्ख मार्शल आर्ट अकादमी, चंडीगढ़ के गतके बाजों ने गतके के जंग-जू कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को देर रात तक बैठने के लिए मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल, उपनिदेशक और अरविंदर जीत सिंह किट्टू, चेयरमैन माता तृप्ताजी चैरीटेबल ट्रस्ट, चंडीगढ़ ने गतका कप की औपचारिक शुरुआत की।
इन गतका प्रदर्शनियों में से लड़कियों के वर्ग में माता साहिब कौर गतका अखाड़ा, लुधियाना की गतका प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई जबकि लड़कों के वर्ग में अकाल खालसा स्पोर्ट्स क्लब, बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा और अकाली सहाय गतका अखाड़ा की टीमों ने बाजी मारी।
गतका कप के दौरान लड़कियों के सिंगल सोटी मुकाबलों में प्रथम पुरस्कार पटियाला, द्वितीय चंडीगढ़ और तीसरा लुधियाना ने प्राप्त की। पुरस्कारों और प्रमाण-पत्रों का वितरण गतका एसोसिएशन के उप-चेयरमैन डॉ. दीप सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल सहायक निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग, महासचिव हरदीप सिंह बिट्टू, सचिव वैध सुखजिंद्र सिंह योगी, पंजाब गतका ऐसोसिएशन के संरक्षक ज्ञानी रणजीत सिंह पटियाला आदि द्वारा की गई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा स्थापना कमेटी 22 की प्रबंधकीय कमेटी द्वारा दलजीत सिंह धनौआ, महासचिव ने उपस्थिति लगाते हुए गतकेबाजों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर गतका एसोसिएशन द्वारा हरदीप सिंह सैणी, कन्वीनर, गुरचरण सिंह गोबिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।