देहरादून स्थित जिला खेल कार्यालय के खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए कोचों की खोज शुरू हो गई है।
संविदा कोचों की नियुक्ति
जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की ने बताया कि खेल प्रशिक्षण सत्र 2014-15 में 12 खेलों के लिए 20 सेंटरों में संविदा कोचों की नियुक्ति की जानी है।
यह प्रक्रिया आचार संहिता की वजह से अटकी हुई थी। बास्केटबॉल और फुटबॉल का एक-एक नया शिविर बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि संविदा प्रशिक्षकों का चयन और मानदेय का निर्धारण चयन समिति करेगी। आवेदन 28 मई को दोपहर 2 बजे तक जमा होंगे।
खेल का नाम - प्रशिक्षण स्थल का नाम
टेबल टेनिस - परेड ग्राउंड
बॉक्सिंग - परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन, छिद्दरवाला
बेसबॉल - परेड ग्राउंड, तपोवन
बास्केटबॉल - पुलिस लाइन
क्रिकेट - परेड ग्राउंड
फुटबॉल - परेड ग्राउंड, चंद्रबनी
हैंडबॉल - परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन, बालावाला, नेहरूग्राम
हॉकी - परेड ग्राउंड
कराटे - पामसिटी हाऊसिंग सोसायटी, पथरीबाग
निशानेबाजी - जसपाल राणा एकेडमी, पौंधा
वालीबॉल - परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन
जूडो - परेड ग्राउंड
आवेदन के लिए जरूरी
- नौकरीपेशा हैं तो विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
- आवेदनकर्ता की आयु 01 मई, 2014 को 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को शैक्षिक और खेल योग्यताओं की प्रमाणित छायाप्रति जमा करानी होगी।