फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब ने दिया खिलाड़ियों को तोहफा

Fri, 28 Mar 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्फ खेलने वाले युवा और एमेच्योर खिलाड़ियों के लिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में अब अत्याधुनिक माने जाने वाली आर्टिफीशियल पटिंग सरफेस लगाया गया है।
विज्ञापन


इसका उद्धाटन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान जीएस संघू ने किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय गोल्फर हरमीत काहलों के साथ कई युवा गोल्फर भी मौके पर मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में पहली बार किसी गोल्फ क्लब में अर्टिफीशियल पटिंग सरफेस को लगया गया है। न्यूजीलैंड की कंपनी की ओर से लेकर यहां लगाया गया हैं। कैप्टन ऑफ कोर्स बॉबी संघू ने बताया कि अर्टिफीशियल पटिंग सरफेस लगने से गोल्फ खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


इनके अनुसार इसे लगाने से युवा खिलाड़ी अपने शॉट्स को सुधारने के लिए अभ्यास कर पाएंगे। यह सरफेस काफी फास्ट होता है। विदेशों में गोल्फ कोर्स पर ग्रीन काफी तेज होता है। भारत में तेजी वाले सरफेस काफी कम हैं।
विज्ञापन


ऑल वेदर सरफेस
गोल्फ क्लब में 6 होल के अर्टिफीशियल पटिंग सरफेस की सबसे बड़ी खासियत है कि इस पर 12 महीेने अभ्यास किया जा सकेगा। बारिश का इसपर कोई असर नही होगा।

खिलाड़ियों के लिए बेहतर
अंतरराष्ट्रीय गोल्फर हरमीत काहालों ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब शुरू से ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन सुधारने के लिए इस तरह के प्रयास करता रहता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें