फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 जूनियर क्रिकेट लीग खेलना चाहते हैं तो पढ़ें

Mon, 03 Feb 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आठ से 13 फरवरी तक द्वितीय अंडर-16 हरियाणा रूरल प्रीमियर जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। सभी मैच सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में होंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप का नॉकआउट आधार पर आयोजन किया जाएगा।

इस क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी की उम्र जनवरी 1998 या उसके बाद का होना चाहिए। हरियाणा और चंडीगढ़ से अंडर-16 चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को दो फरवरी को अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला में रिपोर्ट करना होगा।

अमरजीत कुमार के अनुसार, हर टीम को तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। ये मैच सफेद गेंद से खेले जाएंगे और हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विजेता, उपविजेता, व्यक्तिगत पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर खिलाड़ी, बेस्ट फील्डर के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें