फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में दिखेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जलवा

Mon, 27 Jul 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में 28 से 31 जुलाई तक देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी जलवा दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शुरू हो रही चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर इंस्टीट्यूशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश के सौ से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

रीजनल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश बाघवा ने बताया कि परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसका उद्घाटन 28 की सुबह 10 बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल करेंगे। इस दौरान रीजनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और रीजनल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष राकेश कालरा, जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इसमें कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, इनके बीच टीम इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में एकल, युगल और मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। हर टीम में 15 या 16 खिलाड़ी शामिल हैं।

28 जुलाई की सुबह मुकाबले का ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रेफरी पहुंच रहे हैं। इस दौरान नॉर्दन रीजन के सचिव सुनील यादव और स्पोर्ट्स सचिव अंशु कुमार मौजूद थे।

ये हैं टीमें
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ एटोमिक एनर्जी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, भारत संचार निगम लिमिटेड।
विज्ञापन


उत्तराखंड मूल के प्रतुल जोशी का दिखेगा खेल
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम में उत्तराखंड मूल के प्रतुल जोशी भी खेलते नजर आएंगे। पुरुष टीम में रोहित यादव, मनु अत्री, कुशाल धरमामेर, अरिताप दासगुप्ता, चिराग सेठी और राहुल भारद्वाज जैसे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। महिला टीम में राष्ट्रीय स्तर की प्रदन्या गादरे, सिक्की रेड्डी, रक्षिका राजे, जेवी मालविका, प्रजकता सावंत शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें