फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM में दाखिले के लिए कैट का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Mon, 27 Jul 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में 10 से 20 दिन का पैटर्न अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


छह साल बाद इस बार फिर से कैट एक दिन में कराया जाएगा। 2016-18 बैच के दाखिलों के लिए 29 नवंबर को होने वाली परीक्षा का नोटिफीकेशन रविवार को जारी कर दिया गया। इस साल कैट का पूरा प्रारूप बदल दिया गया है।

कैट की साख बरकरार रखने और आवेदन में इजाफा करने के लिए इस साल बेहद नए प्रयोग हुए हैं। पिछले साल के दो सेक्शन की जगह कैट-2015 में तीन सेक्शन होंगे।

परीक्षा अवधि भी 170 से बढ़ा कर 180 मिनट कर दी गई है, जिसमें हर सेक्शन के लिए 60 मिनट निर्धारित होगे। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका देने के लिए पिछले साल 99 शहरों के 354 सेंटर के मुकाबले इस बार 136 शहरों के 650 टेस्ट सेंटर पर एग्जाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र तीन की जगह अब चार शहरों का चुनाव कर सकेंगे। वेबसाइट पर 6 अगस्त से 20 सितंबर (दस दिन कम मिलेंगे) तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।


वाउचर की कीमत जनरल के लिए 1600 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के लिए 800 रुपये होगी। 16 अक्तूबर को एडमिट कार्ड और जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें