फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के सूरमा अगस्त में दिखाएंगे अपना दम

Sat, 28 Jun 2014 06:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के पहले हफ्ते से राजधानी दून में शुरू हो रहे ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में धुरंधर प्लेयर्स के जलवे देखने के लिए तैयार हो जाइए।
विज्ञापन


देश के टॉप-10 खिलाड़ियों से सजी इस प्रतियोगिता में सभी की नजरें चिराग सेन, लक्ष्य सेन, हिमांशी रावत पर रहेंगी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इन पर होंगी निगाहें
उत्तराखंड के जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार खेल अब देहरादून में भी दिखाई देगा। प्रतियोगिता में देश के अंडर-19, अंडर-17 वर्ग के एक हजार से अधिक खिलाड़ी उतरेंगे। मगर निगाहें सेन बंधुओं के साथ कुहू गर्ग, अक्षिता भंडारी और हिमांशी रावत पर रहेंगी।
विज्ञापन


अंडर-17 में चिराग सेन देश की टॉप सीड हैं, जबकि हिमांशी अंडर-15 में दूसरे नंबर पर। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट में एक माह बाकी है। तैयारियां चल रही हैं। रविवार को देहरादून में एसोसिएशन की बैठक है, जिसमें  समितियां बनाई जाएंगी।

4 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 4 से 10 अगस्त तक देहरादून में टूर्नामेंट होना है। शुरुआती तीन दिन 4, 5 और 6 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड होगा। 7 अगस्त से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें