फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स के 8 छक्कों ने किया कमाल, RCB की रोचक जीत

Mon, 05 May 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के तूफानी 89 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 155 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जिसे बंगलोर ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में बंगलोर की यह 6 मैचों में तीसरी जीत है जिसके बाद वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है।

फिर नहीं चल RCB के कप्तान कोहली

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलोर की हालांकि शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर पार्थिव पटेल मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म एक बार फिर जारी रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके।

महज 6 रन तक 2 विकेट गिर जाने के बाद क्रिस गेल ने कुछ आक्रामक रुख अख्तियार किया लेकिन वह भी 19 गेंद में 27 रन बनाकर जल्दी चलते बने।

95 रन तक आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद एबी डीविलियर्स ने मोर्चा संभाला और 41 गेंद में 6 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद ताबड़तोड़ 89 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

डीविलियर्स के 8 छक्कों ने कर दिया 'खेल'

बंगलोर को आखिरी 2 ओवर में 26 रन की दरकार थी। ऐसे में हैदराबाद ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को मोर्चे पर लगाया। डीविलियर्स ने स्टेन के इस ओवर में 3 छक्कों की मदद से 22 रन लूटकर टीम की जीत निश्चित कर दी। डीविलियर्स 41 गेंदों में 89 रन (6 चौका और 8 छक्का) बनाकर अंत तक नाबाद रहे।

इससे पहले डेविड वॉर्नर के शानदार 61 रन की मदद से हैदराबाद ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वार्नर ने 49 गेंद पर 61 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

वॉर्नर ने 43 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया जो आईपीएल में उनके 13 अर्द्धशतकों में दूसरा सबसे धीमा अर्द्धशतक था। वॉर्नर आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।

लय में लौटे हैदराबाद के कप्तान शिखर धवन

हैदराबाद ने ऐरोन फिंच (13) और लोकेश राहुल (6) के विकेट 29 रन तक खोने के बाद कप्तान शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने तीसरे विकेट की साझेदारी में महत्वपूर्ण 62 रन जोडे़।

धवन ने अपनी लय में लौटते हुए 36 गेंद पर 37 रन में चार चौके लगाए। डेरेन सैमी आठ रन बनाकर 115 के स्कोर पर आउट हुए। वॉर्नर ने इसके बाद नमन ओझा (15) के साथ टीम को 149 तक पहुंचाया।

ओझा और वॉर्नर 2 रन के अंतराल में आउट हुए। ओझा ने 11 गेंदों की पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। बंगलोर की ओर मिचेल स्टार्क और वरुण एरोन दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

घर में हार से हुई दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत

पिछले साल की सबसे फिसड्डी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को आइपीएल के 7 के अपने पहले घरेलू मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।

घरेलू समर्थकों के बीच खेलने उतरी दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे राजस्थान ने 9 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली की टूर्नामेंट में यह चौथी हार है जबकि राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद राजस्थान के 6 मैचों से 8 अंक हो गए हैं और उसने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें