फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस बात पर लगी है धोनी और विलियम्सन में 'होड़'

Thu, 06 Feb 2014 06:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के गेंदबाजी की आलोचना हो रही है, लेकिन इस दौरान कभी-कभी वह अच्छी गेंदबाजी भी कर जाते हैं। ऑकलैंड टेस्ट मैच में भी धोनी ने नवोदित गेंदबाज ईश्वर पांडे की जगह इशांत शर्मा पर दाव लगाना ज्यादा बेहतर समझा।
विज्ञापन


इशांत ने भी धोनी को निराश नहीं किया और शुरुआत में मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद दो विकेट भी झटक लिए। उन्होंने हैमिश रदरफोर्ड (6) का विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।

इसके बाद इशांत शर्मा ने कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (3) को भी चलता कर अपने विकेटों की संख्या 151 तक पहुंचा दी। हालांकि इसके बाद दिनभर वह अपनी अगली सफलता के लिए तरसते रहे। बावजूद इसके वह पहले दिन भारत के सबसे कीफायती गेंदबाज रहे जिन्होंने 21 ओवर में 62 रन दिए।
विज्ञापन

कीवी टीम की ओर से हुआ चौथी बार कारनामा

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच में खराब शुरुआत मिली। लेकिन 30 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम दो शतकों के दम पर संभल गया।

न्यूजीलैंड की ओर से टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब उसके तीसरे और पांचवें नंबर के बल्‍लेबाज ने एक ही पारी में शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है।

केन विलियम्सन तीसरे और ब्रेंडन मैकुलम पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए थे और दोनों ने ही चौथे विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी करते हुए अपने-अपने शतक लगाए। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2005 में नेपियर टेस्‍ट मैच में मार्शल और नाथन एस्टल ने शतक लगाए थे।

धोनी और ‌व‌िलियम्सन के बीच भी जारी है जंग

वनडे सीरीज में 4-0 से करारी हार के बाद टीम इंडिया आज से न्यूजीलैंड से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरी थी। सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है।

कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम को भले ही इस दौरे पर अब तक एक भी जीत नहीं मिली हो, लेकिन टॉस के मामले में वह उस्ताद साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठे मैच में भी उन्होंने टॉस जीता और पांच बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

धोनी एक ओर जहां लगातार टॉस जीत रहे हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाज केन विलियम्सन ने लगातार छठे मैच पचास से ज्यादा का स्कोर किया है। भारत के न्यूजीलैंड दौरे का एक मैच और होना है, देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में भी दोनों अपनी-अपनी सफलता दोहरा पाते हैं या नहीं।

भारत के ‌‌खिलाफ चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में ठहराव हासिल किया। केन विलियम्सन और ब्रेंडन मैकुलम ऐसे समय बल्‍लेबाजी करने आए जब टीम संकट में ‌थी, लेकिन दोनों ने संयम से बल्‍लेबाजी की और 221 रनों की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड की ओर से यह भारत के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। भारत के ‌खिलाफ कीवी टीम की ओर से 2009 में मैकक्‍लेन पार्क में रॉस टेलर और जेसी राइडर के बीच 271 रनों की साझेदारी हुई थी।

मैकुलम ने टेस्ट करियर में आज अपना आठवां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक लगाया। बतौर कप्तान यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी है।
विज्ञापन

लगातार छठे प्रयास में मिली जाकर बड़ी खुशी

युवा बल्‍लेबाज केन विलियम्सन ने भले ही भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना अविस्मरणीय खेल दिखाया हो, लेकिन वह एक मामले में बेहद निराश थे। उनकी निराशा का कारण पांच मैचों की वनडे सीरीज में पांच अर्धशतक लगाने के बावजूद अपनी किसी भी पारी को शतक में बदल नहीं सके थे।

लेकिन टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले ही दिन उन्होंने अपनी हसरत पूरी कर ली। भारत के ‌खिलाफ चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में विलियम्सन का पांचवां शतक है। 113 रन बनाकर आउट होने वाले विलियम्सन भारत के खिलाफ छह पारियों में 79.79 की औसत से 474 रन बना चुके हैं।

इस शतक से पहले पिछली पांच ‌पारियों में 71, 77, 65, 60 और 88 रन बनाए थे। यह सत्र उनके लिए बेहद खास रहा है। 2013-14 में दो शतक और चार अर्धशतक के दम पर 522 टेस्ट रन बना चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें