भारतीय नौसेना पोतवाहक में यांत्रिकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
यह है शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक तथा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित है।
18 से 22 साल के युवाओं के लिए मौके
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में 3 से 5 वर्षों की छूट प्रदान की गई है।
इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर प्रारंभ में 20,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदोन्नती की सुविधा भी दी गई है।
इन्हें प्रधान अधिकारी जिनके लिए वेतनमान 9300-34800 रुपए तथा ग्रेड पे 4800 रुपए है, तक पदोन्नत किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फॉर्म की दो प्रतियों का प्रिंट लें और परीक्षा की तिथि को परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं।
एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा करानी होगी और दूसरी प्रति भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान में सहायक होगी। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 10 फरवरी से 17 फरवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://www.joinindiancoastguard.gov.in/Default.aspx पर लॉग ऑन करें।