फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को हराया भी, चिढ़ाया भी!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं और संयोग से भरा होता है। आज भले ही भारत हैमिल्टन वनडे में सात विकेट से मुकाबला हारने के साथ ही वनडे सीरीज भी गंवा बैठा हो, लेकिन इस मैच में एक अजीब सा संयोग हुआ।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली टीम इंडिया ने अपनी पारी का अंत 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर की। भारतीय पारी का 50वां ओवर जेम्स नीशाम ने डाली और कप्तान धोनी ने अंतिम गेंद खेला। धोनी ने इस गेंद को मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए खेला, जिससे भारत ने कीवी टीम को 279 रनों का लक्ष्य दिया।

मेजबान न्यूजीलैंड ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। शतकवीर रॉस टेलर ने वरुण आरोन की गेंद पर लॉंग ऑन पर छक्का मारकर न सिर्फ टीम को नायाब जीत दिलाई बल्कि मैच भी समाप्त कर दिया। इस लिहाज से दोनों ही पारियों की अंतिम गेंद पर छक्का लगा और वह भी तेज गेंदबाज पर।
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दोहराया अपना पिछला कारनामा

भले ही भारतीय बल्‍लेबाज रोहित शर्मा इस समय 2013 साल वाले अपने बेहतरीन फॉर्म में न हों लेकिन इस साल उन्होंने लगातार दो मैचों में सर्वाधिक छक्का मारने का कारनामा किया है।

हैमिल्टन में आज उन्होंने 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जो भारतीय पारी का सर्वाधिक स्कोर रहा। उन्होंने अर्धशतक भी छक्का मारकर पूरा किया। हालांकि कप्तान धोनी ने भी इतने ही रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।

रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी में छह चौके के अलावा चार गगनचुंबी छक्के भी लगाए। पिछले मैच में भी उन्होंने चार छक्‍के लगाए थे। हालांकि वह 39 रन ही बना पाए थे। पिछले साल नवंबर में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

धोनी ने लगाई 'हैट्रिक' पर एक रन से चूक गए

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज भी बेहतरीन बल्‍लेबाजी का नजारा पेश किया। वह उस समय बल्‍लेबाजी करने क्रीज पर आए जब भारत ने 25 ओवर में तीन विकेट पर महज 101 रन ही बनाए थे।

धोनी ने इसके बाद ओपनर रोहित शर्मा (79) के साथ 41 रनों की साझेदारी करने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ भी छठे विकेट के लिए अविज‌ित 127 रनों की साझेदारी कर टीम को ढाई सौ के पार पहुंचाया। कप्तान धोनी ने जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी के दौरान अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। भारतीय कप्तान ने पहले वनडे में 40, दूसरे वनडे में 56 और तीसरे वनडे में 50 रन बनाए।

यह उनके वनडे करियर का यह 54वां और सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक है। हालांकि सीरीज में अर्धशतकों की हैट्रिक लगाने वाले धोनी महज एक रन से अपने वनडे करियर में आठ हजार रनों का आंकड़ा छूने से रह गए। उनके पास अब अगले मैच में यह मुकाम छूने का अवसर होगा।

57 विकेट के बाद सीरीज में पहला LBW

क्या आप विश्वास करेंगे कि पांच मैचों की सीरीज का आधे से ज्यादा का हिस्सा खत्म हो चुका हो और एक भी बल्‍लेबाज एलबीडब्‍ल्यू न हुआ हो।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में आज चौथा मैच खेला जा रहा है और भारतीय पारी समाप्त होने तक सीरीज में कुल 56 विकेट गिर चुके थे और इस समय तक एक भी बल्‍लेबाज एलबीडब्‍ल्यू नहीं हुआ। इस मैच से पहले पिछले तीनों ही मैचों में सबसे ज्यादा विकेट कैच (39) के रूप में गिरे। इसके अलावा आठ बल्‍लेबाज बोल्ड हुए। जबकि नौ ‌बल्‍लेबाज अन्य तरीकों से आउट हुए लेकिन उनमें से कोई एलबीडब्‍ल्यू नहीं हुआ।

279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने जब एलबीडब्‍ल्यू के रूप अपना दूसरा विकेट खोया तो यह सीरीज में पहला एलबीडब्‍ल्‍यू रहा। यह विकेट मोहम्मद शमी ने नौंवें ओवर की पहली गेंद पर हासिल किया।

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के नंबर वन 'दुश्मन'

विस्फोटक बल्‍लेबाज केन विलियम्सन भारत के खिलाफ जिस अंदाज में बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उससे यही लगता है कि वह न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के नंबर वन दुश्मन बन गए हैं।

हर मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले विलियम्सन ने चौथे मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। पांच मैचों की सीरीज में अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं और सभी मैचों में अर्धशतक ठोकने का कारनामा कर दिखाया है।

चार अर्धशतक लगाने के दम पर वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। 68.25 की औसत से वह 273 रन बनाकर इस लिस्ट में सबसे आगे आ गए हैं। साथ ही इस सीरीज में उन्होंने 18 चौके और चार छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रॉस टेलर (241) इस सूची में दूसरे स्‍थान पर हैं।
विज्ञापन

नंबर वन की वापसी की आस भी खत्म

न्‍यूजीलैंड दौरे पर जब टीम इंडिया रवाना हुई थी उस समय वह नंबर वन टीम थी, लेकिन हार के कारण रैंकिंग में उतार-चढ़ाव होता रहा। सीरीज के पहले दो मैच हारने के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी। लेकिन तीसरा मैच टाई कराने पर भारत फिर से शीर्ष पर आ गया।

हालांकि न्‍यूजीलैंड के पड़ोसी देश में खेली गई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से 4-1 से सीरीज जीतकर भारत पर यह दबाव बना दिया कि धोनी की टीम को नंबर वन बनना है तो उसे अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे।

लेकिन भारत आज चौथा वनडे भी हार गया और इस हार से ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर नंबर वन गया है जबकि टीम इंडिया को पांच अंकों का नुकसान हुआ और अब 115 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर आने को मजबूर होना पड़ा। तीसरे स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका (110) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें