टूथपेस्ट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। दिन की शुरुआत इसी से होती है। बाजार बढ़ने के साथ ही टूथपेस्ट की इतनी किस्म आ चुकी हैं कि आप अपनी सुविधा और स्वाद के लिहाल से इसका चयन कर सकते हैं।
हिरण ने की ऐसी हरकत, हो गया दुनियाभर में बदनाम
पर क्या आपने भी अपने टूथपेस्ट को पलटकर ये देखा है कि उसके पीछे कैसे रंग का निशान है? और फिर टूथपेस्ट खरीदा हो?
हर टूथपेस्ट पर होता है एक निशान
शायद ही आपने गौर किया हो लेकिन खाने-पीने की चीजों की ही तरह टूथपेस्ट पर भी सूचक रंग होते हैं। जैसे मांसाहारी खाने पर लाल स्पॉट होता है और शाकाहारी पर हरा वैसे ही टूथपेस्ट पर भी निशान होते हैं।
कैसे होते हैं ये निशान?
आप सोच रहे होंगे कि इससे पहले तो ऐसे किसी निशान को नहीं देखा, तो आपको बता दें कि टूथपेस्ट के बिल्कुल निचले हिस्से पर पीछे की ओर ये मार्क होते हैं। जो लाल, हरे और काले रंग के होते हैं।
पत्नी ने पति से कहा, 'मेरे साथ सोना है तो देने होंगे पैसे'
कई लोग इन्हें कलर स्क्वायर कहते हैं लेकिन असल में इसे आई मार्क होते हैं। अमूमन इसे टूथपेस्ट में रसायन की मात्रा से जोड़कर देखा जाता है, पर सच्चाई कुछ और ही है।
क्या सोच है लाल और हरे रंग को लेकर?
लोग ऐसा सोचते हैं कि जिन टूथपेस्ट में पीछे की ओर लाल रंग का आई मार्क होता है वो ये दर्शाता है कि उस टूथपेस्ट में केमिकल की मात्रा अधिक और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा कम है। जबकि आई मार्क अगर हरा है तो वो पूरी तरह से प्राकृतिक है।
काले/नीले रंग का मतलब?
लोगों को लगता है कि अगर आपके टूथपेस्ट में आई मार्क काले रंग का है तो इसका मतलब ये है कि आपका टूथपेस्ट पूरी तरह से रसायनिक है।
पर सच्चाई कुछ और ही है
wafflesatnoon.com के अनुसार, हालांकि आई मार्क को लेकर मतभेद है। एक ओर जहां लोग इसे रसायन और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा से जोड़कर देखते हैं वहीं असल में ये पैकिंग के दौरान लगाई जाने वाली एक पहचान है। ताकि उत्पाद टूथपेस्ट को पहचान मिल सके कि वो कहां बना है और उसकी उचित श्रेणी बताई जा सके।