फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वें विश्व कबड्डी कप का शेड्यूल जारी

Sat, 30 Aug 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पांचवें कबड्डी विश्व कप की समय सारणी को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत आगामी 29 नवंबर को जालंधर में कबड्डी कप का उद्घाटन और 13 दिसंबर को बठिंडा में समापन होगा।
विज्ञापन


पहली बार क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान के पंजाब राज्य में करवाने का भी निर्णय लिया गया है। एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शुक्रवार को बादल ने प्रस्तावित टीमों के नामों को भी स्वीकृति दे दी।

ये होंगी टीमें और इनाम

इन टीमों में पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, इंगलैंड, अमेरिका, स्कॉटलैंड, सीएरा लियोन, स्पेन, केन्या व डेनमार्क हैं। महिला वर्ग में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, केन्या, यूके, मलेशिया, डेनमार्क व मैक्सिको की टीमें हिस्सा लेंगी।

कप की कुल इनामी राशि 6 करोड़ 97 लाख रुपये होगी, जिसमें पुरुष वर्ग विजेता टीम को 2 करोड़ और उप विजेता को एक करोड़ रूपये दिए जाएंगे। महिला वर्ग में विजेता टीम को एक करोड़ व उप विजेता को 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

जालंधर में उद्घाटन और बठिंडा में समापन समारोह के अलावा जलालाबाद, चोहला साहिब, संगरूर, होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, खन्ना व मानसा का लीग मैचों के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

नशा मुक्त रहेगा विश्व कबड्डी कप

विश्व कप को पूरी तरह नशा मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों के मैचों के दौरान व पहले डोप टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए 30 लाख रुपये आरक्षित किए गए हैं।

बादल ने कुश्ती कप शुरू करने के लिए पाकिस्तान व ईरान के अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए भी अधिकारियों को कहा।

बैठक में केबिनेट मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके संधु, उप मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला, सचिव खेल विभाग केएस पन्नू, विशेष प्रमुख सचिव अजय महाजन व मनवेश सिंह सिद्धू आदि भी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें