फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में हरियाणा को 48 गोल्ड

Wed, 26 Feb 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
35वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 48 स्वर्ण पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता जयपुर में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें 18 राज्यों के दो हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में 150 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में 45 गोल्ड, 45 सिल्वर और 32 ब्राउंज मेडल हासिल किए।

इनमें सबसे अच्छा प्रदर्शन रेवाड़ी जिले का रहा। उन्होंने 17 गोल्ड, 15 सिल्वर और पांच ब्राउंज मेडल हासिल किए। रेवाड़ी के रघुवीर सिंह ने 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


वहीं, पंचकूला से 55 प्लस में गीता यादव ने दो गोल्ड, एक सिल्वर मेडल हासिल किया। कर्नल सीप बीज ने 2 गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्राउंज मेडल हासिल किया, जबकि 65 प्लस में परमजीत सिंह ने एक  गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्राउंज मेडल, 60 प्लस में राम किशोर ने एक सिल्वर मेडल हासिल किया। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें