खेल जगत में देश और शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को प्रणय मीडिया की ओर से मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह सेक्टर-23 के बाल भवन में आयोजित किया गया।
मेयर हरफूल चंद्र कल्याण ने खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। वहीं सम्मान पाने वालों में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल रहे जो कि शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद देश के लिए मेडल जीतकर लाए।
यह खिलाड़ी हुए सम्मानित
1. अंजुम मोदगिल- अंतरराष्ट्रीय शूटर
2. विदूषी रावत- सिटी ब्यूटीफुल की युवा स्केटर
3. मुकेश कुमार- पैराओलंपिक टेबल टेनिस चैंपियन
4. दिव्यांशी- नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड
5. इमरान खान- चंडीगढ़ हॉकी टीम के सदस्य
6. रवि कुमार- पीयू के बास्केटबॉल टीम के कप्तान
7. हरजिंदर सिंह- पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और मौजूदा फुटबाल कोच