फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर किंग्स और रॉयल्स के बीच होगी रॉयल जंग

Wed, 23 Apr 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद मजबूत दिख रही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को विजयी पथ पर लौटने के लिए संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स से दुबई में मुकाबला करने उतरेगी।
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद पहली बार आईपीएल खेल रही राजस्थान टीम के पास अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, युवा संजू सैम्सन, कप्तान शेन वॉटसन, स्टुअर्ट बिन्नी और स्टीवन स्मिथ के रूप में बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है।

लेकिन, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वह आखिरी समय में संघर्ष करने में मात खा जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

चेन्‍नई के पास है बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी में धार

दूसरी ओर, आईपीएल के सभी संस्करणों में अपना लोहा मनवा चुकी चेन्नई की सबसे बड़ी खासियत है कि उसके कप्तान धोनी के नेतृत्व में टीम पूरी रणनीति के साथ कदम रखती है और अंत तक जीत के लिए संघर्षरत रहती है।

चेन्नई बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिहाज से संतुलित टीम है। टीम के पास ड्वेन स्मिथ, ब्रैंडन मैक्‍कुलम, ऑलराउंडर सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा, फैफ डू प्लेसिस और खुद धोनी के रूप में शानदार बल्लेबाजी क्रम है।

जहां तक गेंदबाजी की बात है, चेन्‍नई की टीम में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी आखिरी समय में तेजी से रन बटोरने में सक्षम हैं। बल्लेबाजों की ही तरह गेंदबाजों में उसके पास ईश्वर पांडे, बेन हिल्फेनहास, मोहित शर्मा, ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम के किसी भी स्कोर का बचाव करने में पूरी तरह माहिर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें