फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानखेड़े में राहुल के पहुंचते ही लगे मोदी के नारे

Fri, 15 Nov 2013 07:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर को आखिरी मैच में सलामी देने के लिए अलग अलग क्षेत्र के एक से एक बड़े दिग्गज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन उस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में माहौल बदल गया, जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


राहुल गांधी को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवाओं ने मोदी मोदी के नारे लगाने शु्रू कर दिए।

इसी दौरान किसी ने मोबाइल से ये वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। यू-ट्यूब पर इस वीडियो को सूर्या गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपलोड किया है।

वीडियो अपलोड करने वाले सूर्या गुप्ता का दावा है कि ये शोर उस वक्त हुआ जब दर्शकों ने राहुल गांधी को मैदान पर देखा। हालांकि वीडियो में राहुल गांधी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया में इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इसको फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

देखें ये वीडियो---->>


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें