फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सूएं मारकर किया घायल

Sat, 25 Oct 2014 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर अंतर्गत रूप नगर में बुधवार की रात कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उस पर बर्फ तोड़ने वाला सूएं से हमला कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हुए युवक को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने उसके बयान पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

हमले का कारण पटाखे बजाने को लेकर हुई मारपीट बताई जा रही है। पुुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को सुनारिया जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार रूप नगर निवासी विक्रांत बुधवार को देर रात बाजार से लौट रहा था, जब वह चौक के पास पहुंचा तो चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दो युवकों ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूएं से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर पहुंची गौकर्ण चौकी पुलिस ने घायल विक्रांत के बयान पर संदीप, नरेंद्र, बिजेंद्र और नान्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दो हमलावरों संदीप व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में पड़ोसी हैं और बम पटाखे जलाने को लेकर दोनों के बीच आपस में झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए उन्होंने विक्रांत पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें