फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खिलाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

Tue, 07 Oct 2014 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मायका पक्ष के लोगों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है।

पुुलिस को दी शिकायत में गढ़ी मोहल्ला निवासी रेखा ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले बलियाणा निवासी सुनील के साथ हुआ था।

विवाह के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रेखा ने बताया कि शनिवार रात को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर ही उसके साथ झगड़ा किया और जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पति ने उसे जबरदस्ती बैड पर गिरा दिया और उसकी सास, जेठानी और जेठ ने उसके हाथ-पांव दबोच लिए। उसके पति ने जबरन उसके मुंह में जहरीली गोलियां डाल दी और सभी वहां से भाग गए। इसके बाद उसने किसी तरह अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने गंभीर हालत में रेखा को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने उसके बयान पर उसके पति सुनील, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू आरंभ कर दी है। सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें