फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्सऐप के दो नए शानदार फीचर, क्या आपको पता हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के हाथों 19 अरब डॉलर में बिकने के बाद वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर के लिए दो नए फीचर्स दिए हैं। ये फीचर्स यूजर की प्राइवेसी के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आप इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

Last seen Hide feature

पहले फीचर की बात करें तो ये वो फीचर है जिसकी काफी लोगों को जरूरत महसूस होती थी। अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स दूसरे यूजर को दिखने वाली 'लास्ट सीन' (Last seen) नोटिफिकेशन छिपा सकते हैं यानी अब अगर यूजर चाहे तो किसी को पता नहीं चलेगा कि उसने पिछली बार वॉट्सऐप कब खोला था।

ये फीचर नए अपडेट वॉट्सऐप में प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलेगा। वैसे ये फीचर आईओएस यूजर के लिए पहले से है। अब इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकते हैं।

प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस प्राइ‌वेसी

दूसरे फीचर की बात करें तो वॉट्सऐप यूजर अब अपनी प्रोफाइल पिक्चर और स्टेट्स को अनजान लोगों या हर किसी से छिपा सकते हैं। ये फीचर ऐप के नए वर्जन की अकाउंट सेटिंग में मिलेगा।
विज्ञापन

वॉट्सऐप वेबसाइट से करने अपडेट

नए फीचर्स का वाट्सऐप फिलहाल अभी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप के वर्जन में नहीं है। अगर आप इस फीचर को तुरंत इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वॉट्सऐप की वेबसाइट www.whatsapp.com/android/ से आपको apk फाइल डाउनलोड करके इंस्टॉल करनी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें