फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंट से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेगिस्तानी देश साउदी अरब में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें ऊंट से टकराकर एक कार ने इस तरह कलाबाजी खायी की उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में कार का ड्राइवर,उसकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। यह घटना साउदी अरब के साउथ वेस्टर्न क्षेत्र जजान में घटी है।

घटना तब हुई जब तेज रफ्तार कार रेगिस्तान किनारे हाईवे पर जा रही थी तभी अचानक ऊंट सामने आ गया और कार ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका।
Trending Videos
विज्ञापन

सख्त कानून की मांग

कार से टकराकर ऊंट की भी मौत हो गयी है। दरअसल इस रेगिस्‍तानी शहर में इस तरह ही घटना आम बात हो चली है।

यहां आए दिन इस तरह की घटना होने लगी है क्योंकि लोग अपने ऊंटो को सड़क पर खुला छोड़ देते हैं।

एआरवाई न्यूज के अनुसार कानून के जानकारों ने वहां के अधिकारियों से उन ऊंट मालिकों पर जुर्माना लगाने की बात कही है जिनके ऊंटों से दुर्घटनाएं होती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें