फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज जैसे सुपरहिट फिल्म के अभिनेता रहे दिवंगत पॉल वॉकर की याद में उनके प्रशंसकों ने एक वीडियो तैयार किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
सड़क हादसे में पॉल वॉकर की मौत के बाद उनके प्रशंसक काफी आहत थे। इस हादसे के बाद सभी ने उनको अलग-अलग माध्यम से अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में उनके प्रशंसकों ने एक वीडियो तैयार किया है।
इस वीडियो में उनकी फिल्मों के अलग-अलग सीन काटकर एक वीडियो के तौर पर जोड़ा गया है। प्रशंसकों ने इसे पॉल वॉकर की याद में बनाया है। पॉल की याद में बनाया गया यह आखिरी वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
4 दिसंबर को अपलोड किए इस वीडियो को अभी तक देश-विदेश में दो करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो के साथ प्रशंसकों ने पॉल वॉकर की आत्मा की शांति और परिवार के लिए संदेश भी लिखा है।
यूट्यूब पर पॉल के प्रशंसक संदेश भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया में भी लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
आप भी देखिए ये वीडियो---->>