फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 के खो-खो में रोहतक ने पंचकुला को हराया

Wed, 29 Oct 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटूराम स्टेडियम में मंगलवार को 49वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदेश भर से करीब 3200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।

स्पर्धा के पहले दिन दोपहर बाद जाट स्कूल ग्राउंड में हुई अंडर-17 हैंडबाल में करनाल की लड़कियों ने झज्जर को मात दी। वहीं, अंडर-17 खो-खो में रोहतक के लड़कों ने पंचकुला को हराया। सैनी स्कूल में हुए अंडर-14 सॉफ्टबाल में सोनीपत ने भिवानी को मात दी।
इससे पहले मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि एडीसी रमेश चंद्र बिधान ने ध्वजारोहण किया। फिर सभी जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों की मार्च पास्ट के दौरान सलामी ली और खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सबसे पहले राकवमावि गांधी नगर की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। फिर राकवमावि बेरी ने राजस्थानी नृत्य, राकवमावि कलानौर ने गिद्दा व राकवमावि भालौठ ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल बताया, प्रतियोगिताओं के दौरान वह मैदान में ही रहेंगी। कोई समस्या होने पर खिलाड़ी बिना किसी संकोच के उनसे मिल सकते हैं। मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलवंत नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन के ये रहे परिणाम
जाट स्कूल के मैदान में हुए अंडर-17 ब्वॉयज खो-खो में करनाल ने मेवात को, यमुनानगर ने अंबाला को मात दी। महाराष्ट्र ने रेवाड़ी और सिरसा ने पलवल को हराया। खो-खो के अंडर-17 गर्ल्स में फतेहाबाद ने महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र ने पलवल, करनाल ने अंबाला और कैथल ने पंचकुला को हराया। अंडर-17 हैंडबाल के ब्वॉयज में गुड़गांव ने पलवल और भिवानी ने सिरसा को हराया। सैनी स्कूल ग्राउंड में हुए अंडर-14 में अंबाला ने फतेहाबाद को मात दी।
विज्ञापन

उद्घाटन के लिए कम आया था बजट, खर्च हुआ ज्यादा    
प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए शिक्षा विभाग ने मात्र 10 हजार रुपये का बजट भेजा था, जबकि सूत्रों के मुताबिक ओपनिंग पर करीब 18-20 हजार रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि, डीईओ सत्यवती नांदल ने अभी अधिकृत ड्यूटी इंचार्जों से ओपनिंग पर हुए खर्च की रिपोर्ट नहीं ली है, लेकिन उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से 10 हजार रुपये का बजट आया है। ओपनिंग के लिए टेंट, जलपान, कुर्सियां, म्यूजिक सिस्टम आदि के इंतजाम किये गये थे। ऐसे में खर्चा इससे ज्यादा ही हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें