फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में फेंक दिए गए मासूम की हालत में आया सुधार

Wed, 29 Oct 2014 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक कमी की वजह से फेंक दिए गए मासूम की हालत में सुधार होने लगा है।
विज्ञापन


बच्चा पीजीआई के वार्ड-14 की नर्सरी में ही है। दूध पीने के साथ उसके चेहरे पर मुस्कान आने लगी है। बच्चे का इलाज कर रहे पीजीआई के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के अलावा जनसेवा संस्थान की टीम भी उसकी देखभाल में लगी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चा जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन

पीजीआई में भर्ती यह नवजात रविवार सुबह आठ बजे गुड़गांव के खांडा रोड पर झाड़ियों से एक नर्स को मिला था। चूहों ने भी बच्चे को कई जगहों से नोंच लिया था।

प्राइवेट अस्पताल में जांच हुई तो पता चला कि बच्चे का मलद्वार ही नहीं है। स्थानीय पुलिस को सूचना देने और प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोमवार दोपहर करीब एक बजे पीजीआई भेज दिया गया। पीजीआई में बाल सर्जन डॉ. के.एन. रतन ने शाम 6:30 बजे उसका ऑपरेशन कर अस्थाई मलद्वार बना दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन फिलहाल उसे नर्सरी में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें