फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है ना अजब-गजब, व्हॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग सड़क की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम के शहर एंटवर्प की सड़कों पर अब 'टेक्स्ट वॉक' यानि पैदल चलते हुए एसएमएस करने या व्हाट्सऐप जैसी ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए अस्थायी तौर पर अलग लेन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


आमतौर पर सड़क पर पैदल चलते हुए लोग दोस्तों को व्हाट्सऐस या एसएमएस करने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि खंभे या दूसरे लोगों से टकरा कर जाते हैं।

एंटवर्प स्थित स्मार्टफोन लेबोरेटरी 'एमलैब' ने ऐसे ही लोगों के लिए ये अनोखी पहल की है।

हालांकि इसे लेबोरेटरी का पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा है।

लेबोरेटरी के मुताबिक स्मार्टफोन के गिरकर टूटने के कई मामले 'टेक्स्ट वॉकिंग' के दौरान ही सामने आते हैं।
फिलहाल ये अस्थायी व्यवस्था है।

ऐसे लोगों के लिए ही 'टेक्स्ट वॉकिंग लेन्स' की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दुर्घटना संभावना होगी कम

याहू न्यूज ने 'एमलैब' के प्रवक्ता के हवाले से बताया, "अक्सर लोग दोस्तों या रिश्तेदारों को व्हाट्सऐस करने में इतना खो जाते हैं कि वे कहां है ये भूल जाते हैं। उन्हें तो बस स्क्रीन ही नज़र आती है।"

याहू आगे लिखता है, "कई बार हम स्क्रीन देखते हुए सड़क पार करते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना होती है।"

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल टेक्स्ट वॉकिंग लेन्स अस्थायी व्यवस्था है पर जल्दी ही इनके स्थायी होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें