फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम उम्र का 'आत्मघाती हमलावर' बना ये 17 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के एक 17 साल के लड़के को चरमपंथी संगठन इस्लामी स्टेट का सबसे कम उम्र का आत्मघाती हमलावर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्टों के मुताबिक वेस्ट योर्कशयर निवासी तलहा असमल ने तीन और आईएस हमलावरों के साथ इराक में बैजी की तेल रिफाइनरी पर हमला किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि असमल ने अबू यूसुफ अल ब्रितानी नाम से हमले में हिस्सा लिया।

उधर तलहा असमल के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। परिवार के अनुसार, 'तलहा बहुत प्यारा, नेक और दूसरों का ख्याल रखने वाला बच्चा था। उसे खेल-कूद का खासा शौक था और स्कूल में पढ़ाई भी ठीक ही कर रहा था।'
विज्ञापन

आईएस ने इंटरनेट के जरिए फंसाया

परिवार के मुताबिक, 'तलहा का किसी से न वैर था और न दुश्मनी थी। उसने कभी हिंसक होने या कट्टरपंथी विचार रखने का कोई संकेत नहीं दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसके भोलेपन का कुछ अज्ञात लोगों ने फायदा उठाकर इंटरनेट की आड़ में उसे निशाना बनाया, दोस्ती की और उसे जानबूझकर भ्रमित किया।'

असमल मार्च में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए, एक दोस्त हसन मुंशी के साथ, ब्रिटेन से सीरिया चला गया था। मुंशी के भाई हम्माद मुंशी को साल 2006 में आतंकवाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

बीबीसी के टॉम साइमंड्स के अनुसार, 'ब्रिटेन की आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में सबसे बड़ी चुनौती है उसके युवाओं का सीरिया-इराक के युद्ध क्षेत्र में जाना।'

वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के मकसद से अब तक 700 से अधिक ब्रितानी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। उनमें से आधे नागरिक ब्रिटेन में वापस आ गए जबकि संकेत मिले हैं कि 30 से 50 तक अब भी वहां हो सकते हैं।

गृह मंत्रालय के मुताबिक सीरिया और इराक जाने के खतरे को देखते हुए साल 2013 और 2014 में ब्रिटेन ने 30 पासपोर्ट या तो रद्द किए हैं या फिर देने से मना कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें