फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी कानून का मजाक बनाता वीडियो हुआ वायरल

Tue, 29 Oct 2013 05:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर रोक लगाने वाले कानून का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग पर पाबंदी है। इस पाबंदी के विरोध में सऊदी के कथित सोशल एक्टिविस्ट हिशम फगीह ने सिंगर बॉब मार्ले के गाने की तर्ज पर एक पैरोडी गाना बनाया।

इस पैरोडी के जरिए फगीह ने महिलाओं के कार चलाने वाले कानून पर व्यंग्य करते हुए इसे यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दिया है। इस वीडियो में फगीह पारंपरिक सउदी वेशभूषा में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ये वीडियो उस वक्त डाला गाया जब कल कई महिला चालकों ने इस कानून के विरोध में कार चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि बाद में उन पर जुर्माना लगाया भी लगाया गया।
विज्ञापन


इस वीडियो की चर्चा का आलम ये है कि पहले ही दिन थोड़े ही समय में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने इसको देख लिया। अब तक तीन दिन में ये वीडियो 53 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखिए वीडियो 'नो वूमन नो वीडियो '


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें