फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बलात्कारियों के गुप्तांग काट देने चाहिए'

Tue, 29 Oct 2013 05:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि बलात्कारियों के गुप्तांग काट देने चाहिए। जालना जिले के भोकारदान में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बलात्कारियों पर कोई दया नहीं दिखानी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमें रेप जैसी समस्याओं का स्थायी इलाज ढ़ूंढना होगा। हमें बलात्कारियों के गुप्तांग काट देने चाहिए। अगर गंभीरता से और सफलतापूर्वक इसे किया जाए तो दूसरे दरिंदे अपने आप ऐसा अपराध करने से डरेंगे।

अजित पवार के बयान पर शिवसेना ने कहा है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार की असफलता से ध्यान हटाने की कोशिश में पवार इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


पवार पहले भी अपने बयानों से विवादों को हवा दे चुके हैं। इस साल अप्रैल में पुणे में सोलापुर के सूखाग्रस्त इलाके के एक किसान से उन्होंने कहा था कि जब बांध में पानी ही नहीं है तो हम कहां से पानी छोड़ें? क्या हम उसमें पेशाब करें? बिना पानी के तो पेशाब भी नहीं होती। इस टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद पवार को माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन


एक बार उन्होंने कहा था कि रात में बिजली जाने से लोगों के पास कोई काम नहीं और इसलिए आबादी बढ़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें