फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बहुत हुई लव डॉल, आने वाला है सेक्स रोबोट का जमाना

अकेलेपन का सहारा बनी लव डॉल के दिन अब पूरे होने वाले हैं। तेजी आगे बढ़ती तकनीक अब जल्द ही लव डॉल्स को आउटडेट कर देगी। क्योंकि लव डॉल से बेहतर सेक्स रोबोट तैयार हो चुके हैं।


मिरर के अनुसार, तकनीक के जरिए यौन जरूरतों को पूरा करने के मामले में 2016 का साल एक क्रांतिकारी साल साबित हो सकता है कि क्योंकि 2016 में सेक्स रोबोट की डिमांड में काफी बढ़ सकती है।

इस बनावटी मानव मशीन की लोकप्रियता पर आई एक शोध में कई हैरान करने वाले जानकारी दी गई हैं। इन्हीं जानकारियों की मदद से यह भी ऐलान किया गया है कि सेक्स रोबोट 2016 का सबसे बड़ा ट्रेंड साबित हो सकता है।

तेजी से बढ़ेगी सेक्स रोबोट की डिमांड: रिपोर्ट

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी सुंदरलैंड के विद्वान डॉक्टर ड्रिस्कॉल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में रोबोट में जैसे ही हावभाव और संकेतों को समझने की क्षमता बढ़ी है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि सेक्टर रोबोट अगले कुछ सालों में सबसे ज्यादा चलन में आ सकते हैं।

इन बनावटी इंसानों के बारे में यह भी शोध के आधार पर बताया है लोग इन मशीनों से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाएंगे बल्कि धीरे-धीरे उनसे मोहब्बत भी करने लगेंगे क्योंकि लोगों ने जिस तरह से अकेलापन बढ़ता जा रहा है उससे वह बनावटी मशीन के सा‌थ रहना पसंद करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा है क‌ि इंसान के शारीरिक संबंध बनाने के मामले में जब सामाजिक मूल्यों में बारे में सोंचते हैं तो पता चलता है कि हम अंतरंग संबंधों में ठीक उसी प्रकार से सोचते हैं जैसे 100 साल पहले सोचते थे। जबकि इंसान की सोच इस बीच बहुत तेजी से बदली है।
विज्ञापन

2050 में रोबोट में रोबोट से शादी करेंगे लोग

सेक्स रिपोर्ट पर की गई रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर दावा किया गया है कि यह बनावटी मशीन इतनी ज्यादा फ्रैंडली होगी कि लोगों को इससे प्यार हो जाएगा।

हालांकि तकनीक को लेकर इस प्रकार के दावे नए नहीं हैं क्योंकि इससे पहले 2007 में बनावटी इंसानों के बारे में शोध करने यूनिवर्सिटी ऑफ मास्‍ट्रिक्ट के शोधार्थी डेविड लेवी ने दावा‌ किया था कि जिस तरह से तकनीक विकास हो रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसान 2050 में रोबोट से शादी करने लगेंगे।

खास बात यह भी है कि जिस रोबोट के 2016 में छा जाने की बात कही गई है उसका नाम रोक्सी (Roxxxy) नाम दिया गया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें