फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलते ही ट्रांसलेट कर देगा सैमसंग का नया फोन

Sat, 13 Apr 2013 07:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग के सबसे बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी मेगा में कई दमदार फीचर्स है। इससे पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 5.3 इंच की स्क्रीन में गैलेक्सी नोट 2 को पेश किया था।
विज्ञापन


कंपनी ने गैलेक्सी मेगा के दो मॉडल गैलेक्सी मेगा 6.3 और मेगा 5.8 को उतारने की घोषणा की है। सैमसंग का दावा है कि नया फैबलेट वीडियो देखने के लिए बहुत ही अच्छा है।

इसमें एक साथ दो ऐप चलाए जा सकते हैं, जिससे यह टैबलेट का भी फील देता है। गैलेक्सी मेगा 6.3 और 5.8 में ग्रुप प्ले, एस ट्रांसलेटर और एस ट्रैवल के साथ ही कई फीचर्स है।
विज्ञापन


ग्रुप प्ले
गैलेक्सी मेगा में दिए गए ग्रुप प्ले फीचर से एक ही वाइ-फाइ नेटवर्क से 8 डिवाइस में मैटर शेयर किया जा सकता है।

सैमसंग वॉच ऑन
सैमसंग वॉच ऑन फीचर से यह फोन रिमोट कंट्रोल का फील देगा। इसे आप अपने एलईडी या एलसीडी टीवी से कनेक्ट करके बेडरूम में फोन के साथ ही रिमोट का भी मजा ले सकते हैं।

सैमसंग लिंक
सैमसंग लिंक के जरिए आप अपने या अपने दोस्त के फोटो, वीडियो और म्यूजिक को टेलीविजन, टैबलेट या कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।

एस ट्रांसलेटर
गैलेक्सी मेगा 6.3 और 5.8 में एस ट्रांसलेटर फीचर है, जिसके जरिए यूजर ट्रांसलेट कर सकता है। इससे ई-मेल को भी तुरंत ट्रांसलेट किया जा सकता है।

एस ट्रैवल
एस ट्रैवल किसी अनजान शहर में आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। इससे आप शहर के रास्ते और किसी खास स्थान आदि के बारे में सटीक जानकारी ले सकते हैं।

डिस्पले
सैमसंग गैलेक्सी मेगा 6.3 में 6.3 इंच की 720×1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली एचडी डिस्पले और मेगा 5.8 में 540x960 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5.8 इंच की डिस्पले है।

प्रोसेसर और रैम
मेगा 6.3 में 1.7 गीगा हर्ट्ज और मेगा 5.8 में 1.4 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने दोनों फोन में 1.5GB की रैम यूज की है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
बड़ी डिस्पले वाले दोनों नए स्मार्टफोन में एंड्रायड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन है।

मेमोरी
गैलेक्सी मेगा 6.3 को दो वर्जन 8GB और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया है, जबकि मेगा 5.8 में 8GB की इंटरल स्टोरेज है। दोनों नए स्मार्टफोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा
सैमसंग के दोनों ही नए फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सिस्टम दिया गया है।

बैटरी
गैलेक्सी 6.3 में 3200 mAh और गैलेक्सी 5.8 में 2600 mAh की दमदार बैटरी है।

कीमत और उपलब्धता
दोनों नए स्मार्टफोन के दुनियाभर के बाजारों में मई के शुरू में आने की उम्मीद की जा रही है। फीचर्स से उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही नए फोन्स की कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें