फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर चले लाठी-डंडे

Fri, 06 Jun 2014 01:03 AM IST
Jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उपमंडल के गांव दूबलधन में प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिसमें से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गांव से ही पीजीआई ले जाया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को परिजनों के सहयोग से बेरी के सामान्य अस्पताल लाए। जहां उनका उपचार चल रहा है। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार दूबलधन गांव में बलबीर पुत्र नवल सिंह, जगदीश पुत्र अतर सिंह, मोटू पुत्र अतर सिंह, बिजेंद्र पुत्र अतर सिंह, प्रदीप पुत्र बलबीर, संदीप पुत्र बलबीर, अतर पुत्र नवल और दूसरे पक्ष के राजसिंह पुत्र शीशपाल, बलबीर पुत्र उदय सिंह, सोनू पुत्र जयपाल और पवन पुत्र महेंद्र के बीच प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली सी बात पर शुरू हुई कहासुनी इस हद तक जा बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ और खूब लाठी-डंडे चले। जिसमें राजबीर पक्ष के राजसिंह पुत्र शीशपाल, बलबीर पुत्र उदय सिंह, सोनू पुत्र जयपाल और पवन पुत्र घायल हुए। घायलों में से पवन की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए। बताते है कि कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें महिला राजवंती को चोटें आयी थी। इस संबंध में जांच अधिकारी जगदीप ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें