फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडोज़ 7.5 मैंगो से लैस है नोकिया ल्यूमिया 800

Mon, 01 Oct 2012 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन्स इतनी तेज़ी से हमारी दुनिया में दखल दे रहे हैं कि शायद कुछ वक्त में आपके पास स्मार्टफोन न होने का मतलब शायद कुछ-कुछ वैसा ही हो जैसा आज किसी के पास मोबाइल फोन न होना है। यूं तो एप्पल के आईफोन्स और ब्लैकबेरी की डिवाइसेज़, जो अपने ख़ुद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, स्मार्टफोन्स की दुनिया के सिरमौर के रूप में स्थापित हैं, लेकिन प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलने वाले स्मार्टफोन्स की शुरुआत हुई गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम से।
विज्ञापन


ऑनलाइन सर्फिंग बेहद आसान
और अब, दुनिया के सबसे मशहूर कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज पर आधारित स्मार्टफोन ल्यूमिया बाजार में उतारा है नोकिया ने। माइक्रोसॉफ्ट से हाथ मिलाकर विकसित किए गए ल्यूमिया 800 स्मार्टफोन की खासियतों में 1.4 गीगा हर्टज का स्कॉर्पियन प्रोसेसर, क्वालकॉम का MSM8255 स्नैपड्रैगन चिपसेट और उन्नत एड्रिनो 205 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट शामिल हैं। इसकी 16GB की इंटर्नल मेमोरी तथा 32GB तक एक्सपेन्डेबल एक्सटर्नल मेमोरी के ज़रिए आप जी भर कर अपनी फोटो, संगीत, वीडियो तथा गेम्स का आनंद उठा सकते हैं; साथ ही जीपीआरएस, एज, एचएसपीडीए (3G) तथा वाई-फाई कनेक्टिविटी की मदद से तेज़तर्रार ऑनलाइन सर्फिंग भी कर सकते हैं।

बेहतर कैमरा और वीडियो रिकार्डिंग
नोकिया के ल्यूमिया 800 का 8 मेगापिक्सेल कैमरा तथा ड्यूअल एलईडी फ्लैश 720p स्तर की HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, हालांकि एक सेकेंड्री कैमरे की कमी इसके ज़रिए वीडियो कॉल्स में रुकावट पैदा करती है। माइक्रोसॉफ्ट ने ल्यूमिया 800 के लिए विशेष रूप से विंडोज़ 7.5 ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है, जिसे स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम्स के संस्करणों का नामकरण खाने-पीने की वस्तुओं पर किये जाने की परंपरा के अंतर्गत, 'मैंगो' का नाम दिया गया है। गौरतलब है कि एंड्रॉयड के नवीनतम संस्करण एंड्रॉयड 4.3.2 का नाम 'आइस क्रीम सैंडविच' रखा गया है...
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें