फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के स्पेशल लोगों के लिए स्पेशल जूता: जूम सोल्जर 8,

Thu, 16 Jul 2015 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में जूतों का सबसे बड़ा निर्माता नाइकी बाजार में एक खास जूता लेकर आया है जो इससे पहले किसी ने नहीं किया। नाइकी के सीईओ माइक पार्कर का कहना है कि कंपनी जूते की एक ऐसी रेंज लाई हैं जो साधारण आदमी के लिए नहीं बल्कि शारीरिक रुप से अक्षम लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है।
विज्ञापन


माइक को ये प्रेरणा एक पत्र के जरिए मिली। फ्लोरिडा के 19 साल के मैथ्यू वालजर जन्म से सेरेब्रल पलसी नामक बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को अपने खुद को जूते बांधने में दिक्कत होती है। ऐसे में मैथ्यू ने 2012 में नाइकी को एक पत्र के जरिए अपनी तकलीफ बताई। ये पत्र नाइकी के सीईओ के पास पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन

जूते का नाम है जूम सोलजर 8

मार्क ने नाइकी के एथलीट इनोवेशन के सीनियर डॉयरेक्टर टोबी हैटफीसल्ड को भेज दिया। इसके बाद टोबी इस बच्चे की ख्वाहिथ को पूरा करने के लिए जुट गए। टोबी के सामने सिर्फ मैथ्यू ही एक अकेला उदाहरण नहीं था। 2004 में नाइकी के पहले कर्मचारी जेफ जॉनसन को स्ट्रोक के अटैक के बाद से अपने जूते बांधने में दिक्कत होती थी।

कई तरह की प्रयोगों के बाद जुलाई 2015 में टोबी इस मुहिम में सफल हुए और उन्होंने फ्लाईज टेक्नोलॉजी के नाम से इन सभी की समस्या के निवारण ढूढ़ लिया। इस टेक्नोलॉजी के साथ नाइकी का पहला जूता जूम सोलजर 8 के नाम से लांच हुआ है जोकि 16 जुलाई से बाजारों में कम संख्या के साथ उतारा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें