फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी से निपटने के लिए मोबाइल ऐप

Wed, 06 Mar 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में जबरन शादी की समस्या सरकार के लिए सिरदर्द बन गई है। ब्रिटेन से ज्यादा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से आए लोग इसके शिकार हो रहे हैं। इस परेशानी से निपटने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। इसके तहत एक नया स्मार्टफोन ऐप्लीकेशन 'फ्रीडम' लांच किया गया है। यह जबरन शादी के संभावित शिकारों को बचाएगी।
विज्ञापन


नए ऐप्लीकेशन को सरकार की तरफ से अनुदान मिला है। इसे फोर्स्ड मैरिज यूनिट (एफएमयू) की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों और स्कॉटलैंड यार्ड से मिली जानकारियों से तैयार किया गया है। एफएमयू की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 से 25 साल की उम्र के युवाओं को सबसे अधिक खतरा है। इस ऐप्लीकेशन को www.freedom.freedom.org.uk पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

नए ऐप्लीकेशन को तैयार करने वाली फ्रीडम चैरिटी की फाउंडर अनीता प्रेम ने कहा कि ऐप्लीकेशन तक पहुंचते ही यूजर जीवन-रक्षक मदद पाने से सिर्फ दो क्लिक दूर होगा। इसे जबरन शादी के मुद्दे को लेकर विश्वभर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। दक्षिण एशियाई मूल के लोग इसके सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा तुर्की, ग्रीक, अफ्रीका, अरब और पूर्व सोवियत संघ के लोग भी इनमें शामिल हैं। हालांकि ब्रिटेन में जबरन शादी अवैध नहीं है, लेकिन यहां की सिविल अदालतों के पास इस तरह की शादियों को रोकने का अधिकार होता है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें