एक शौकिया फोटोग्राफर डायलन ओ'डोनेल ने एक तस्वीर खींची है जो शायद उनके जीवन की सबसे भाग्यशाली तस्वीर होगी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उस वक्त तस्वीर खींची जब वह चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा था। यह किसी भी खगोल प्रेमी के लिए सबसे ज्यादा ईर्ष्या का विषय होगा।
नासा के 'स्पॉट द स्टेशन' एप्लीकेशन के जरिए ओ'डोनेल को यह पता चला कि स्पेस स्टेशन चंद्रमा के ऊपर से कुण क्षण के लिए होकर गुजरने वाला है। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर लेने की ठानी और आपने कैमरे के साथ तैयार हो गए। इसका मतलब यह नहीं कि यह आसान था।
आपको बता दें कि स्पेस स्टेशन 27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाती है जो महज 92.91 मिनट में अपना एक चक्कर पूरा कर लेती है। इस हिसाब से यह मात्र 0.33 सेकेंड में चंद्रमा को पार कर लेती है।