स्पाइसजेट ने एक बार फिर अपने यात्रियों को सस्ते एयर फेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने इस नए ऑफर को 'रेड हॉट फेयर सेल' का नाम दिया है जिसके तहत आप मात्र 1899 रुपये में हवाई सफर कर सकेंगे। इसमें सबसे खास बात यह है कि टिकट की कीमत में सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
स्पाइसजेट के 'रेड हॉट फेयर सेल' के तहत सस्ते टिकटों का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं के पास केवल तीन दिन का ही समय है। 6 जुलाई से लेकर 8 जुलाई के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर 2015 के बीच यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
कंपनी के वेबसाइट www.spicejet.com पर जाकर आप इस नए ऑफर के तहत सस्ती टिकटें बुक करा सकते हैं। स्पाइस जेट के टिकट बुकिंग काउंटर से इस सेल के तहत टिकट नहीं दी जाएंगी।
दक्षिण-पश्चिम भारत के यात्रियों के लिए ऑफर
किन-किन जगहों की हवाई यात्रा होगी सस्ती
स्पाइस जेट ने यह नया ऑफर केवल दक्षिण और पश्चिम भारत के यात्रियों के लिए शुरु किया है। इसके तहत आप अहमदाबाद से मुंबई, अहमदाबाद से पुणे, बंगलुरु से चेन्नई, बंगलुरु से हैदराबाद, चेन्नई से बंगलुरु, चेन्नई से कोयम्बटूर, चेन्नई से हैदराबाद, गोवा से मुंबई, गोवा से पुणे, गोवा से हैदराबाद, हैदराबाद से बंगलुरु जैसे जगहों की यात्रा कर सकते हैं।
इसके अलावा हैदराबाद से कोयम्बटूर, हैदराबाद से मुंबई, हैदराबाद से चेन्नई, कोझीकोड से बंगलुरु, कोझीकोड से चेन्नई, कोच्चि से चेन्नई, मुंबई से दिल्ली, मुंबई से कोच्चि, पुणे से चेन्नई, पुणे से कोच्चि, पुणे से बंगलुरु, पुणे से अहमदाबाद तक की यात्रा सिर्फ 1899 रुपये में कर सकते हैं। शहरों की ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट http://www.spicejet.com/RedHotFaresSale.aspx पर लॉग इन कर सकते हैं।