एलजी इलेक्ट्रनिक्स ने ऐसा स्मार्ट बल्ब पेश किया है जो आइफोन और एंड्रॉयड फोन के साथ कनेक्ट हो सकता है। ये कंपनी का पहला स्मार्ट बल्ब है, इससे पहले फ्लिप्स ह्यू बल्ब उतार चुकी है। फ्लिप्स का ये बल्ब सिर्फ आईफोन के साथ काम करता है।
ये स्मार्ट बल्ब वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाएगा, ये स्मार्ट बल्ब उस वक्त ब्लिंक करने लगेगा जब आपके फोन पर कोई कॉल आएगी।
दूसरों से छिपाना चाहते हैं अपने फेसबुक फ्रेंड्स, ये रहा उपायकंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब एंड्रॉयड 4.3 या इससे अधिक एंड्रॉयड वर्जन के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा ये आईओएस 6 या इससे अधिक पर काम करता है।
गया फोन पानी में! क्या करें और क्या न करें?अगर इस 10 वॉट के स्मार्ट बल्ब को प्रतिदिन 5 तक जलाया जाता है तो ये 10 साल से ज्यादा समय तक काम करेगा। पार्टी मोड पर ये स्मार्ट बल्ब स्मार्टफोन से आने वाले म्यूजिक के मुताबिक ही ब्राइटनेस को मेंटेन करेगा।
ये स्मार्ट बल्ब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कब लांच होगा इसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं है।