कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी लिनोवो ने अपने स्मार्टफोन की रेंज में स्टाइलिश और बेहतरीन फीचर्स वाला नया ड्युल सिम फोन S890 लांच किया है।
एंड्रायड जेलीबीन पर चलने वाले लिनोवा के नए फोन में 5 इंच की आइपीएस डिस्पले है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।
डिस्पले
लिनोवो S890 की 5 इंच की 540x960 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली आइपीएस कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्पले है।
कैमरा
फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए VGA फ्रंट कैमरा है। वीजीए कैमरा यूजर को पसंद नहीं आने की उम्मीद है। फोन में आप इमेज को एडिट भी कर सकते हैं।
प्रोसेसर और रैम
नए फोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 1 GB रैम है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
लिनोवो के नए फोन में एंड्रायड 4.1 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है।
बैटरी और मेमोरी
फोन में 4 GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 2250 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन का 17.5 घंटे का टॉक टाइम और 13 दिन का स्टैंडबॉय टाइम है।
कीमत
दो आकर्षक रंगों में मिलने वाले लिनोवो S 890 की कीमत 20,899 रुपये है।
कनेक्टिविटी
ड्युल सिम वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2G, 3G, वाइ-फाइ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 और वाइ-फाइ है।