लोग आईफोन के यूं ही दीवाने नहीं है। इस फोन ने एक ऐसी करामात की है जिसे सुनकर आप भले ही विश्वास न करें पर यह सच है। स्पेन में छुट्टियां मनाने गए एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। ग्रेगरी पैपाडिन स्पेन के मेनोर्का में छुट्टियां मनाने गए हुए थे जब उनके साथ ऐसा वाकया हुआ कि जिसे सुन कर आप हैरान रह जाएंगे। पैपाडिन पानी में स्वीमिंग कर रहे थे जब अचानक हाथ लगने से उनका आईफोन पानी में जा गिरा। अच्छी बात यह रही कि फोन पर कवर केस लगा हुआ था।
उनके कप्तान ने पानी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद फोन को बाहर निकाला। पैपडिन यह देख कर चौंक गया कि पानी में गिरे आईफोन ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया था। समुद्र के नीचे तक गए इस फोन पर पूरे दो मिनट की रिकॉर्डिंग हुई थी। यही नहीं, उस रिकॉर्डिंग में एक छोटी मछली भी तैरती हुई रिकॉर्ड हुई।
देखिए वीडियो-