फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 09 Jun 2014 12:17 AM IST
Jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव बुपनियां में बाइक सवार दो युवकों ने अपने एक साथी पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसके दाई बाजू की हड्डी को तोड़ते हुए आरपार हो गई। हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतारने के लिए एक और गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन वह गोली नहीं चल पाई। पकड़े जाने के भय से वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी रणधीर दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

गांव बुपनियां का जगत सिंह शनिवार देर रात गांव में बस स्टैंड की ओर गया हुआ था। वह एक दुकान के पास जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान उसके ही गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास आए। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। घायल जगत सिंह ने बताया कि इसी दौरान उसके परिचित साथियों ने उस पर अचानक माथे से सटाकर गोली चलाने का प्रयास किया। गोली लगने के बाद जगत सिंह अपने घर की ओर दौड़ा मगर खून का अधिक रिसाव होने के कारण वह बीच में ही लड़खड़ाकर गिर गया। इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने उसकी हत्या करने के मकसद से एक ओर फायर करने का प्रयास किया लेकिन किसी कारण गोली नहीं चल पाई। परिजनों को जब इसका पता चला तो वे तुरंत शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया और जांच अधिकारी एसआई जय भगवान ने बताया कि गोली मारने वाला युवक प्रवेश और घायल जगत सिंह दोनों साथी हैं। जगत को गोली मारने का सही कारण हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि हमलावर प्रवेश और उसके एक अन्य साथी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें