फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज और एक्सपीरिया जे

Mon, 07 Jan 2013 10:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग ने एंड्रायड प्लेफार्म पर चलने वाले 'गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज' को म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत करीब 9,000 रुपये है। गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज के फ्रंट में दो स्पीकर और ऑडियो के लिए अलग से बटन दिया गया है। अगर बाजार में पहले से मौजूद इसी रेंज के दूसरे स्मार्टफोन में नजर डालें तो सोनी के 'एक्सपीरिया जे' से गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज की टक्कर है। बात करते हैं दोनों फोन्स में दिए गए फीचर्स के बारे में-
विज्ञापन


साइज और वजन
सैमसंग के गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज का साइज 110.1x59.0x12.25 एमएम और वजन 107 ग्राम है, इसके मुकाबले सोनी एक्सपीरिया जे का साइज 124.3x61.2x9.2 एमएम और वजन 124 ग्राम है। एक्सपीरिया जे वजन में गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज से ज्यादा है, लेकिन एक्सपीरिया जे साइज में भी बड़ा है।

डिस्प्ले
ड्युल सिम वाले गैलेक्सी म्यूजकि ड्युज की 240x320 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 3 इंच की LCD टचस्क्रीन है। दूसरी तरफ एक्सपीरिया जे में 480x854 रिज्यूलूशन वाली 4 इंच की मल्टीटच स्क्रीन है। सोनी एक्सपीरिया जे की खासियत है कि इसमें ब्रेविया मोबाइल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन


प्रोसेसर
एंड्रायड 4.0 (आइस्क्रीम सेंडविच) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला सैमसंग के नए म्यूजिक स्मार्टफोन में 850 मेगाहर्टज का प्रोसेसर और 512MB रैम है। सोनी एक्सपीरिया जे में सिंगल कोर 1 गीगाहर्ट्ज कार्टेक्स ARM A5 प्रोसेसर है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग के गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज और सोनी एक्सपीरिया जे दोनों में ही एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का आइस्क्रीम सैंडविच 4.0 वर्जन दिया गया है, जो कि सुपर स्मूद इंटरफेस देता है।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज में 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, इसमें फ्लैश की सुविधा नहीं दी गई है। सैमसंग के इस फोन में फ्रंट कैमरा भी नहीं है। इसके मुकाबले एक्सपीरिया जे में 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का VGA फ्रंट कैमरा है। यानी एक्सपीरिया जे से आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, गैलेक्सी म्यूजिक से नहीं।

मेमोरी
मेमोरी के मामले में गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज और एक्सपीरिया जे दोनों में ही 4GB की इंटरनल मेमारी और 512MB रैम के साथ माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है। इससे आप मेमोरी को 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

बैटरी
गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज में 1,300 mAh की लियॉन बैटरी है, इसके बैकअप के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। सोनी  एक्सपीरिया जे में 1,730 mAh की लियॉन बैटरी है, जिसका 7.5 घंटे का टॉक टाइम और 25 दिनों का बैटरी बैकअप है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें