स्मार्टफोन के साथ हमारी और आपकी दुनिया में दाखिल हुए एप्स ने रोजमर्रा की जिंदगी में काफी बदलाव किए। कई एप्स बहुत काम के साबित हुए। वहीं कई एप्लीकेशन ऐसे भी हैं, जिन पर यकीन करना न सिर्फ मुश्किल, बल्कि हास्यास्पद भी है।
भूत से डरने की भी कोई जरूरत नहीं
अब भूत से डरने की भी कोई जरूरत नहीं है, Ghost Detector है ना। इस एप्लीकेशन का दावा है कि ये आसपास भूत-प्रेत की मौजूदगी का पता लगा सकती है। जब भी आपके 30 फीट के दायरे में कोई भूत प्रेत या आत्मा होगी, इस एप्लीकेशन के रडार पर ग्रीन डॉट बन जाएगा।
सच और झूठ का पता लगाती है
जब आपका बॉस आपकी परफार्मेन्स पर सवाल खड़े करता है, तो आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आता होगा कि बॉस वाकई सच बोल रहा है या वह बस आपको रिवॉर्ड नहीं देना चाहते। ऐसे ही सच और झूठ का पता लगाती है ये lie detector एप्लीकेशन। इसके लिए आपको जिस पर ये टेस्ट करना है उसका थंब प्रिंट लेना होगा।
मच्छर भगाने का दावा
मच्छरों ने नाक में दम किया है, तो स्मार्ट एप्स की मदद लीजिए। Anti Mosquito एक ऐसा ही एप्लीकेशन है, जो मच्छर भगाने का दावा करता है। यह एप्लीकेशन ऐसा साउंड उत्पन्न करती है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं। हालांकि खुद एप डेवलपर यह भी कहते हैं कि इस बात की सौ प्रतिशत गांरटी नहीं है।
मूर्ख लोगों का पता लगाने के लिए
मूर्ख लोगों का पता लगाने चाहते हैं, तो ये इच्छा भी idiot scanner एप्स की मदद से पूरी कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति के फिंगर प्रिंट की जरूरत पड़ेगी। हालांकि इस एप्लीकेशन को गंभीरता से लेना नासमझी ही होगी, फिर भी अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 50 रुपए खर्च करने होंगे।