फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में दो दुकानदारों को ठगकर हुआ फरार

Sun, 21 Dec 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक दो दुकानदारों को दिनदहाड़े मात्र 20 मिनट में हजारों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने उसे ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे कार्रवाई की मांग की है।


दिल्ली रोड स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक संकेत ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक दुकान पर आया और दो रूम हीटर खरीदने की बात कहने लगा।

दुकान में हीटर देखने के बाद रेट फिक्स कर बोला कि साथ वाली दुकान से कुछ कपड़े खरीद लूं। वो मेरा जानकार है। तब तक आप हीटर पैक करके रख दो।

कुछ देर बाद आया और कहा कि मुझे तो बस एक ही हीटर खरीदना है। सामने खड़ी कार में मेरी पत्नी बैठी है जरा एक बार उसे हीटर का रंग दिखा कर आता हूं। इतना कहकर वह दुकान से हीटर उठाकर ले गया। जब दुकान से बाहर निकलकर देखा तो वह कार को स्टार्ट कर फरार हो गया। इसी दौरान पड़ोसी कपड़े की दुकान संचालक पवन ने बताया कि उसी दौरान वहीं युवक उसकी दुकान पर आया और संकेत का जानकार बताकर कपड़े खरीदने की बात कही। कुछ देर में हजारों रुपये के कपड़े खरीदने के बाद कहा कि एक बार कार में बैठी अपनी पत्नी को दिखा दूं, कहकर वह कपड़े उठाकर दुकान से बाहर चला गया। जब कुछ देर तक वापस दुकान पर नहीं लौटा तो बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि वह किसी का जानकार नहीं था और दोनों दुकानदारों को ठग कर ले गया है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों ने उसे दिल्ली बाईपास तक ढूंढा लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। सूचना तुरंत पुलिस कंट्र्र्रोल रूम में दी। जहां से सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे में पूछताछ कर शिकायत दर्ज कराने की बात कह वापस लौट गई।  
विज्ञापन

मामले की शिकायत आई है, जांच की जा रही है। -एमआई खान, एसएचओ, पीजीआई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें