टेक मार्केट में उन लोगों के लिए सेल्फी स्पून लॉन्च हुई है, जिन्हें हर पल को सहेज कर रखने की आदत है। यानी वे लोग जो हर पल की तस्वीरें अपने स्मार्टफोन में दर्ज करना चाहते हैं लेकिन कुछ असुविधाओं के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो अब टेंशन छोड़िए। आ गई है ऐसी चम्मच जो आपकी सेल्फी की चाहत पूरी कर देगी।
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक खाना खाते हुए सेल्फी लेने का मन करे तो बस अपने स्मार्टफोन का ब्लूटूथ ऑन करें और सेल्फी स्पून में लगा ग्रे बटन दबा दें। एक शानदार सेल्फी क्लिक आपके स्मार्टफोन में कैद हो जाएगी।
द जनरल मिल्स ब्रैंड सिनामोन टोस्ट ने इस सेल्फी स्पून को ईजाद किया है। इस सेल्फी स्पून से एंड्रॉयड और आईओएस के लिए सेल्फी ली जी सकती है।
इस चम्मच के एक सिरे सेल्फी ली जा सकती है तो दूसरे सिरे से आप खाना खा सकते हैं। इस सेल्फी चम्मच को 30 इंच तक बढ़ाया जा सकता है।
इस चम्मच को सेल्फीस्पून.कॉम पर ऑर्डर किया जा सकता है। इसके साथ आपको शिपिंग चार्ज भी देना होगा।